खुद को मसीहा कहने वाले के पाप का हुआ खुलासा, अपनी बेटी को भी नहीं बख्शा, जाने क्या है मामला
Arrested for calling himself ‘Prophet’ : एक हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका के एरिजोना प्रांत से सामने आया है। खुद को मसीहा बताने वाले यहां एक शख्स की 20 पत्नियां हैं। उसकी 20 पत्नियों में से एक पत्नी की उम्र महज 9 साल है। अमेरिकी की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FBI) ने यह खुलासा किया है कि 20 पत्नियों में से एक पत्नी जो वह इस शख्स की खुद की बेटी है। इस आरोपी का नाम सैमुअल रैपिल्ली बेटमैन (Samuel Rapilli Bateman) है। 46 साल की उम्र के सैमुअल रप्ली बेटमैन बहु विवाह प्रथा (polygamy) का अभ्यास करने वाले मॉर्मन ग्रुप का नेता है। इसे लैटर डे सेंट के जीसस क्राइस्ट के फंडामेंटलिस्ट चर्च के रूप में भी जाना जाता है।
एफबीआई के अनुसारए साल 2019 में इस छोटे से समूह के 50 लोगों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद सैमुअल ने खुद को पैगंबर कहना शुरू कर दिया और खुद ही बेटी से शादी करने की इच्छा जताई। एजेंसी का कहना है कि सैमुअल ने कम से कम 20 महिलाओं से शादी की हैए जिनमें से अधिकतर नाबालिग हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 15 साल से भी कम है। इन लड़कियों को जबरन बाल यौन तस्करी में धकेला जाता था।
Samuel Rapilli : पाप का खुलासा कैसे हुआ
अमेरिकी की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एफबीआई के दस्तावेजों से पता चलता है कि अपने तीन पुरुष शिष्यों को सैमुअल ने अपने सामने अपनी बेटियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा था। इस जघन्य घटना को सैमुअल अपनी आंखों से देखता रहा। एफबीआई के अनुसार इनमें से एक बेटी की उम्र महज 12 साल थी। उसने दावा किया कि इन लड़कियों ने ईश्वर की खातिर अपने पुण्य का त्याग किया है। भगवान उनके शरीर को फिर से ठीक कर देंगे। इस राक्षस का पता तब चला जब सितंबर में उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। तब सैमुअल ट्रेलर में कम उम्र की लड़कियों को एक जगह से दूसरी जगह भेज रहा था।
Cyber Crimes : साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिये मजबूत तंत्र बने
दरअसल इस ट्रेलर में फंसे बच्चों ने किसी तरह अपनी उंगली बाहर निकाली और पुलिस की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद उन्हें इस ट्रेलर के अंदर से बाहर निकाला गया। वहीं सैमुअल की एसयूवी में दो महिलाएं और दो लड़कियां मिलींए जिनकी उम्र 15 साल थी। इसके अलावा ट्रेलर से तीन लड़कियां मिलीं। इन सभी की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। बच्चियों से बदसलूकी करने वाले सैमुअल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उनसे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गईए लेकिन उसने सबूत नष्ट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। एफबीआई अब इस आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।